श्री संतोष कुमार गंगवार , माननीय राज्यपाल

श्री संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड के 12वें राज्यपाल के रूप में दिंनाक 31.07.2024 को शपथ ग्रहण किया। इनका जन्म 01 नवम्बर, 1948 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। इनकी उच्च शिक्षा आगरा विश्वविद्यालय में हुई थी। इन्होनें बीएससी और एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

  इनकी राजनैतिक जीवन की शुरुआत तब हुई जब इन्होनें अखिल भारतीय युवा जनसंघ मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दी ये इमरजेंसी के दौरान 1975 में जेल भी गए है। वर्ष 1989 में पहली बार ये लोक सभा सदस्य निर्वाचित हुए और कुल आठ बार लोक सभा के सदस्य रहे हैं। 13वी लोकसभा में प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृतत्व में बनी सरकार में वें पेट्रोलियम एवं प्रकितिक गैस राज्यमंत्री और वर्तमान से पहले वर्ष 2014-19 में श्री नरेंद्र मोदी के नेतृतत्व वाली सरकार में भारत के श्रम और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर रह चुके है। इसके अलावा वित्त राज्यमंत्री के साथ साथ अन्य कई मंत्रालयों में दयितत्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

  ये 14वी लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यसचेतक रह चुके हैं। साथ ही ये लोक लेखा समिति , लोक उपक्रम समिति जैसे महत्वपूर्ण समितियों के सभापति भी रह चुके हैं। इनके द्वारा इजराइल, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, चीन, दक्षिण अफ्रीका एवं स्विट्ज़रलैंड जैसे देशों की यात्रा की गयी हैं।

राज्यपाल कार्नर